
मध्यप्रदेश के इतिहास में आज का दिन एक नई शुरुआत का प्रतीक है। पहली बार किसी ऐतिहासिक विरासत स्थल – इंदौर के राजवाड़ा – में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और विकास का संगम है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे रेसीडेंसी कोठी से लालबाग में भूमिपूजन से होगी। इसके बाद 10:50 बजे मुख्यमंत्री राजवाड़ा पहुंचकर अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे – एक महान परंपरा को सम्मान देने का प्रतीक।
11:05 बजे, राजवाड़ा दरबार हॉल में विकास कार्यों का भूमिपूजन और 11:10 बजे प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा, जिसमें इंदौर और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
11:30 बजे शुरू होगी मुख्य कैबिनेट बैठक, जिसमें राज्यहित से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा होगी।
दोपहर 1:00 बजे, अहिल्या स्मारक प्रजेंटेशन और मीडिया ब्रीफिंग के जरिए आम जनता को बैठक की प्रमुख बातें साझा की जाएंगी।
2:20 बजे होगा एक महत्वपूर्ण सेमिनार – “विजन 2047: विकसित मध्यप्रदेश”, जहाँ भविष्य की योजनाओं पर मंथन होगा।
शाम 5:20 बजे, होटल शेरेटन में एक स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता के बाद, मुख्यमंत्री 7:20 बजे भोपाल रवाना होंगे।
राजवाड़ा से उठी यह लहर, मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।